रविवार, 25 मार्च 2012

मै कौन?

पूछूँ मै तो गली गली
मै कौन?
बता कर करदो भली

कोई कहे मै पुत्र और भाई
ये सब तो तुमने भी पाई
सवाल एक मै कौन हूँ सारा
कुछ ने कहा और नाम से पुकारा
नाम के जैसे बहुत रह रहे
मै कौन तुम क्यूँ न कह रहे

मानव ने मानव बतलाया
रिश्तों का जलवा दिखलाया
पदवी से भी मुझे पुकारा
वंश जाती का लिया सहारा

मै कौन प्रश्न से परेशान
है कोई जो बता सके ये जहान
     

2 टिप्‍पणियां:

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

बहुत बड़ा प्रश्न है यह तो..

Pallavi saxena ने कहा…

यही तो बात है की इस प्रश्न का जवाब जब खुद हमरे पास ही नहीं तो ओर कोई भला क्या दे पाएगा बढ़िया प्रस्तुति....